आगरालीक्स…(7 October 2021 Agra News) आगरा में धरने पर बैठे हैं स्टूडेंट्स. दिनभर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया लेकिन नहीं सुलझी समस्याएं. वीडियो और फोटोज में देखिए छात्रों का आक्रोश
आगरा में अधूरे और त्रुटिपूर्ण परिणामों को लेकर स्टूडेंट्स में आक्रोश है. 48 घंटे के आश्वासन के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गुरुवार को भी काफी संख्या में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा. यूनिवर्सिटी में छात्रों ने दिनभर हंगामा किया. नारेबाजी की. आक्रोश व्यक्त किया लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. कुछ छात्र इसको लेकर रात को भी यूनिवर्सिटी कैंपस में धरने पर बैठे हुए दिखाई दिए. बता दें कि दो दिन पहले भी छात्रों ने परिणाम में गड़बड़ी होने पर कुलसचिव कार्यालय पर प्रदर्शन किया था. यहां उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन में समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम दिया था लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी जब उनकी समस्याओं का हल नहीं हुआ तो गुरुवार को आक्रोशित स्टूडेंट्स विवि में हंगामा करने लगे. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी इसको लेकर आक्रोश जताया गया है.



