आगरालीक्स..(Agra News 4th May). आगरा में दुकानदारों को पीटने पर दरोगा लाइन हाजिर, एसएसपी मुनिराज ने दिए जांच के आदेश।
एत्मादपुर कस्बे के तकिया चौराहा निवासी असलम का आरोप है कि मंगलवार शाम को वह अपने घर के बाहर बैठाथा, शाम पांच बजे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकुर राठी आया, उसने मारपीट शुरू कर दी। बगल में ही मेडिकल स्टोर पर बैठे दुकानदार के साथ अभद्रता की। तकिया चौराहे पर घर के बाहर बैठी महिला को डंडे से पीटा। एसबीआई सेवा केंद्र पर काम करने वाले अजय प्रताप अपने घर लौट रहे थे, उन्हें रोक लिया और डंडे से पीटने लगे।
सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
सीओ एत्मादपुर अर्चना सिंह का मीडिया से कहना है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर को एसएसपी मुनिराज ने लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।