अलीगढ़लीक्स… ( 24 July ) । एएमयू के सुलेमान हाल स्थित हास्टल में बाहरी युवक की आत्महत्या के मामले में इंतजामिया ने प्रोवोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रोवोस्ट प्रो. सलमाद हमीद को हटा दिया गया है।
पुलिस आरोपित दोनों युवतियों के करीब पहुंच गई है। तहरीर में युवतियों का सिर्फ नाम व मोबाइल नंबर लिखा है। दोनों नंबर बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों युवतियों का पता लगा लिया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।
उल्लेखनीय है कि पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव रद्वैता खांदेपुर निवासी 24 वर्षीय अभिषेक ने एएमयू के सुलेसान हाल स्थित कश्मीरी हाउस हॉस्टल के कमरा नंबर 100 में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि ये स्पष्ट है कि प्रेम प्रसंग में हुए विवाद में युवक ने जान दे दी है।स्वजन ने दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के बारे में पता लगा लिया गया है।जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।