आगरालीक्स... आगरा में जी-20 देशों के प्रथम सत्र का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए ऐतिहासक पल। देखें फोटो-वीडियो।

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या भी पहुंची
जी-20 देशों के अतिथियों के सत्र की शुरुआत होटल ताज कन्वेंशन में समिट शुरू हुई। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने भी भाग लिया। समिट चार सत्रों में पैनल बनाकर होगी।

जी-20 देशों की अध्यक्षता ऐतिहासिक पल
केंद्रीय मंत्री स्मृति ने इस मौके पर कहा कि भारत का जी-20 देशों की अध्यक्षता करना ऐतिहासिक पल है, जो भारत की विश्व बंधुत्व की नीतियों को दर्शता है।

जी-20 के शेरपा नियुक्त हुए अमिताभ कांत ने प्रथम सत्र शुरू होने से विशेष भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सभी विशेष बातों का उल्लेख किया।
संयुक्त राष्ट्रसंघ की अनीता भाटिया ने रखे लैंगिक समानता पर विचार
संयुक्त राष्ट्र संघ की विमेंस डिप्टी एक्सक्यूटिव डायरेक्टर तथा असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल अनीता भाटिया ने प्रथम सत्र में “जेंडर इक्विलिटी” (लैंगिक समानता) पर पर अपनी बात रखते हुए कि बदलते परिवेश में लिंग तटस्था जरूरी है।
कला-संस्कृति
जी-20 एम्पावर2023 की चेयरपर्सन डॉ. संगीता रेड्डी, फाउंडर, एंड चेयरपर्सन सस्टेंबिलिटी वैशाली सिन्हा ने कला-संस्कृति को लेकर अपने विचार प्रकट किए।