Sunday , 25 October 2026
Home अध्यात्म Sun, the king of planets, is going to enter Virgo from September 17. Luck can shine in these three zodiac signs
अध्यात्मआगरा

Sun, the king of planets, is going to enter Virgo from September 17. Luck can shine in these three zodiac signs

283

आगरालीक्स…ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितबंर से कन्या राशि में करने जा रहे हैं प्रवेश. इन तीन राशियों की चमक सकती है किस्मत….

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. आपको बता दें कि 17 सितंबर से ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. उनके इस गोचर से यूं तो सभी राशियों को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको आशातीत सफलता और धनलाभ मिल सकता है. जानिए कौन सी हैं वे तीन राशियां

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी है. इस राशि के लोगों को करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है. क्योंकिे सूर्य ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में संचरण करने जा रहे हैं जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है. इसलिए इस दौरान आकस्मिक धनलाभ के आसार हैं. साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसाहुआ है तो वो भी इस दौरान प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नौकरी का आफर आने की भी संभावना है. व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है.

वृश्चिक राशि
सूर्य देव के कन्या राशि में राशि परिवर्तन करते ही आप लोगों को धन दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से सूर्य ग्रह का गोचर 11वीं स्थान में होने जा रहा है जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है. इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बने हुए हैं. साथ ही आय के नए नए स्रोत से आप धन कमा सकते हैं. कारोबार में नए आर्डर मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं. कारेाबार विदेश से जुड़ा है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है.

धनु राशि
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन करते ही धनु राशि के लोगों को लाभकारी हो सकता है. क्योंकि सूर्य ग्रह धनु राशि गोचर कुंडली से दशम स्थान में संरचण करने जा रहा है जिसे कर्म क्षेत्र और जॉब का स्थान माना गया हे. इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन इंक्रीमेंट हो सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Monday, 26th October 2026

आगरालीक्स…26 अक्टूबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

अध्यात्म

Karwa Chauth 2026: The significance of Karwa Chauth, the worship ritual, and the time the moon will rise

आगरालीक्स…करवाचौथ 29 अक्टूबर को. करवाचौथ का महत्म्य, पूजन विधि और जानिए कितने...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!