आगरालीक्स… दिल्ली से ब्रेकिंग न्यूज हाय रे मेरा घांघरा, मैं सुनील ग्रोवर आ चुका हूं आगरा, हमारे हसबेंड प्यार क्यों नहीं करते। ये बताने और सर्दी के मौसम में आपका चेकअप करने के लिए डॉ मशहूर गुलाटी के नाम से महशूर सुनील ग्रोवर आज शुक्रवार 22 दिसंबर को होटी विंदम ग्रांड में शहरवासियों को गुदगुदाएंगे।
आगरा में डॉ गुलाटी के किरदार से लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर विंदम ग्रांड में रात को शो करेंगे। वे शुक्रवार दोपहर में होटल पहुंच गए। यहां वे कपिल शर्मा के शो की अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के साथ ही लोगों को गुदगुदाने के लिए कुछ नए अंदाम में दिखाई देंगे।
लोगों की नब्ज टटोलेंगे डॉ ग्रोवर
सुनील ग्रोवर डॉ गुलाटी के किरदार में लोगों को दिलो दिमाग में बस गए हैं, आगरा में वे सर्दी के मौसम में लोगों की नब्ज टटोलेंगे, तनाव भरी जिंदगी मेें खिलखिलाने के लिए हंसी की डोज देंगे। उनके शो का लोगों को बेसब्री से इंतजार हो रहा था।
आगरा शो के लिए सुनील ग्रोवर का वीडियो