आगरालीक्स…(28 January 2022 Agra News) आगरा में धूप निकलने से मौसम सुहाना हो गया है. आने वाले दिनों में तेज हवाएं और बादल भी छाने के हैं आसार…पढ़िए मौसम का अपडेट
धूप से मौसम हुआ सुहाना
आगरा में पिछले चार दिनों से निकल रही धूप ने मौसम को सुहाना कर दिया है. लोगों को अब गलनभरी सर्दी से लगभग राहत मिल चुकी है. दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही रात के समय में भी राहत बनी हुई है. शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकल आई जो दिन के समय में काफी तेज भी महसूस हुई. इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा.

दिन में हवाएं और बादल छाएंगे
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के पूर्वानुमान में दिन के समय तेज हवाएं चलने और बादल छाने के आसार जताए हैं. हालांकि तापमान लगभग ठीक रहेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी.