आगरालीक्स.. सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत भूषण को कोर्ट की अवमानना वाले मामले में दोषी करार दिया है.
न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति क्रष्ण मुरारी की पीठ ने वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी ठहराते हुए कहा है कि सजा की मात्रा के मुददे पर 20 अगस्त को बहस सुनी जाएगी।
यह है मामला
वरिष्ठ एडवोकेट प्रशांत भूषण के टवीटर हैंडल से 27 जून को सर्वोच्च न्यायालय और मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे के खिलापफ टवीट दो टवीट किए गए थे।फ इस मामले में 22 जुलाई को स्वत संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को नोटिस दिया था।