आगरालीक्स…. आगरा में होटल से पकडे गए 24 युवक युवतियों में से 12 को जेल भेज दिया है, इसमें होटल मैनेजर भी शामिल है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि होटल मैनेजर रवि से पूछताछ में पता चला कि ये धंधा होटल मालिक गुड्डू यादव की शह पर कराया जाता था। विवेचना में उसका नाम भी शामिल किया जाएगा। साथ ही होटल को सील कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित होटल पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर 18 युवक और 18 युवतियों को पकड़ा था। होटल मैनेजर रवि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए सभी युवक-युवतियों को थाने लाकर अपने परिजनों को बुलाने की छूट दे दी। इनमें से 13 युवतियों और 11 युवकों के परिजन थाने पहुंच गए। इन सभी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
पांच युवतियों, युवक और मैनेजर पर अनैतिक देह व्यापार के आरोप
पांच युवतियों और मैनेजर समेत सात युवकों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से मैनेजर रवि, सुमित भारती, सुमित कैन, आशू, दिलशाद, नदीम और मोहन को जेल भेज दिया गया। सभी आगरा के रहने वाले हैं। युवतियों को कोर्ट आदेश पर नारी संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
कपडे पहनने का मौका नहीं मिला
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई युवक युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे, उन्हें कपडे पहनने का मौका भी नहीं मिला, कमरे का गेट खोलते ही पुलिस कर्मी भी शर्म के कारण बाहर निकल आए और उनसे कपडे सही करने के लिए कहा, एक के बाद एक युवक युवती से पूछताछ की गई।
रोने लगी युवती, सर गलती हो गई
पुलिस को देख युवक और युवतियां गिडगिडाने लगे, सर गलती हो गई, अब कभी भी ऐसा नहीं करेंगे, पुलिस ने युवकों के साथ युवतियों को भी हिरासत में लिया है, उनके परिजनों को भी फोन पर सूचना देकर बुलाया गया है।
होटल के बाहर जुटी भीड
पुलिस के छापे की कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर भीड लग गई, पुलिस ने युवक और युवतियों से पुछताछ के बाद बाहर निकाला, युवतियों के चेहरे ढके हुए थे, उन्हें एक एक कर पुलिस की गाडी में बिठाया गया। बताया जा रहा है कि होटल एक नेता का है, होटल में सेक्स रैकेट की शिकायत पुलिस से की गई थी, इसके बाद पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की।