आगरालीक्स… टी-20 वर्ल्डकप में आज वेस्टइंडीज ने इस विश्वकप का सबसे अधिक स्कोर बनाकर अफगानिस्तान को रौंदा।
इस विश्वकप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
वेस्टइंडीज ने सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट में डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप 2024 के 40वें मैच में अफ़गानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया, जो इस विश्वकप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
निकोलस पूरन ने खेली धूआंधार पारी
इस स्कोर में निकोलस पूरन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली।, जिसमें आठ छक्के और छह चौके शामिल थे।
अफगानिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी
जवाब में अफगानिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और16.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। इ स तरह वेस्टइंडीज ने 104 रनों की शानदार जीत हासिल की। इस जीत ने वेस्टइंडीज के लिए ग्रुप स्टेज में एक मजबूत अंत को दर्शाया है, जिसने पहले ही सुपर 8 में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था।