आगरालीक्स… आगरा में अब हॉट एयर बैलून राइड का आनंद लीजिए, कहां शुरू हुई सुविधा, क्या है टिकट का शुल्क जानें
आगरा के शिल्पग्राम में शुरू हुआ ताज कार्निवाल 15 नवंबर तक चलेगा। यहां विभिन्न उत्पादों की स्टॉल के साथ ही हॉट एयर बैलून राइड भी शुरू की गई है।
50 से अधिक स्टॉल्स
ताज कॉर्निवाल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसमें 50 से अधिक फूड स्टॉल लगेगें, जिसमें आगरा के स्थानीय फूड के साथ बृज, राजस्थानी, अवधी, मुगलई, गुजराती, दक्षिण भारतीय व्यंजनों तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फूड का पर्यटक लुत्फ ले सकेंगे। 17 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक चलने वाले इस ताज कॉर्निवल में सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है।
निर्धारित दूरी तक जाएगा बैलून
हॉट एयर बैलून बैलून निर्धारित दूरी तक तक जाएगा, इसे नीचे एक रस्सी से बांधा जाएगा। बैलून निर्धारित दूरी तक जाएगा, इसके बाद नीचे उतर आएगा। हॉट एयर बैलून का किराया प्रति व्यक्ति 500 रुपये रखा गया है और एक बार में 4 से पांच लोग हॉट एयर बैलून की सवारी कर सकेंगे। सुबह 10 से शाम सात बजे तक हॉट एयर बैलून की सुविधा रहेगी।
ताज कार्निवाल का स्थायी करने पर विचार
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि आगरा इंटरनेशनल टूरिज्म सिटी है। ताज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित ताज कार्निवल के माध्यम से हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि आगरा शहर में आने वाले हर पर्यटकों को भरपूर मनोरंजन हेतु भारतीय संस्कृति, स्थानीय खानपान, हैण्डलूम इत्यादि से रूबरू कराएं। स्मारकों के अलावा शहर में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पर पर्यटक घूम सके या अच्छी शाम बिता सके। इसलिए पर्यटकों के रात्रि प्रवास को बढ़ाने के लिए हमने सबसे पहले सदर में वीकेंड फेस्टिवल की शुरुआत की। इसके बाद शिल्पग्राम में ताज कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। अभी यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की गई है। आगे एडीए विभाग के सहयोग से इस आयोजन को स्थाई बनाने का प्रयास किया जाएगा। होटल और इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।