Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Taj Mahal, Agra Fort & other monument free on 19th November for tourist, Know reason #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Taj Mahal, Agra Fort & other monument free on 19th November for tourist, Know reason #agra

216

आगरालीक्स ….आगरा में इस वीकएंड पर अपने रिश्तेदारों को भी बुला लें, 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों में मिलेगा फ्री प्रवेश, जानें क्या है कारण।

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 19 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर के स्मारकों में प्रवेश फ्री करने की घोषणा की है, इसके चलते आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी, सिकंदरा में पर्यटकों को प्रवेश के लिए टिकट के पैसे नहीं देंगे होंगे। फ्री में लोग ताजमहल सहित स्मारकों का दीदार कर सकेंगे।


19 नवंबर को है शनिवार, वीकएंड पर परिजनों संग मस्ती
स्मारकों को 19 नवंबर को फ्री किया गया है, 19 नवंबर को शनिवार है, वीकएंड होने के चलते शनिवार और रविवार को दो दिन लोग परिवार के साथ जमकर मस्ती करते हैं। ऐसे में आगरा के लोग अपने रिश्तेदारों को भी वीकएंड पर अपने घर बुला सकते हैं और ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का फ्री में दीदार करा सकते हैं।
प्रवेश फ्री, कब्र देखने के लिए लेनी होगी टिकट
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ताजमहल सहित सभी स्मारक फ्री किए गए हैं। 19 नवंबर को ताजमहल में प्रवेश के लिए टिकट नहीं लगेगी। मगर, मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्रे देखने के लिए 200 रुपये का टिकट लेने होगी। ऐसा भीड़ नियंत्रण के लिए किया गया है, जिससे ताजमहल फ्री होने के चलते मुख्य गुंबद में अधिक लोग न पहुंचे। ताजमहल में पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Three died in road accident on Agra-Gwalior Highway

आगरालीक्स …Agra News: दर्दनाक, आगरा में भीषण हादसे में तीन की मौत,...

बिगलीक्स

Agra live News: Man dead body found in Sultanpura Agra, Video

आगरालीक्स… वीडियो देखें… आगरा में युवक की हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Greater Agra Plot booking stat soon, 410 applicant for 462 plot of Atalpuram

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित हो...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!