Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Taj Mahal and Agra Fort will remain closed in Agra on Sunday morning #agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियायूपी न्यूजसिटी लाइव

Taj Mahal and Agra Fort will remain closed in Agra on Sunday morning #agranews

147

आगरालीक्स(08th October 2021 Agra News)… रविवार सुबह बंद रहेंगे ताजमहल और आगरा किला. वीकएंड पर हो सकती है पर्यटकों को परेशानी. जानिए वजह.

आगरा में रविवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन अपने पति बो टेनबर्ग के साथ ताजमहल का दीदार करेंगी। इसके बाद वह आगरा किला जाएंगी। ऐसे में ताजमहल दो घंटे और आ​गरा किला तीन घंटे तक बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की वेबसाइट के मुताबिक, रविवार सुबह छह बजे से साढे़ सात बजे तक ताजमहल और सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक आगरा किला बंद रहने के बारे में बताया है।

कल रात को आ जाएंगी प्रधानमंत्री
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेड्रिकसन अपने पति बो टेनबर्ग के साथ शनिवार रात डेनमार्क से सीधे आगरा आएंगी। इसके बाद वह रविवार सुबह छह बजे ताजमहल जाएंगी। फिर आगरा किला देखेंगी। उनकी एडवांस सुरक्षा टीम यहां की सुरक्षा व्यवस्था देख चुकी है। आज शाम को फिर एडवांस टीम दोनों जगहों का निरीक्षण करेगी।

नहीं मिला कार्यक्रम
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया, अभी वीवीआईपी विजिट का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। लेकिन एडवांस टीम ने दोनों स्मारकों का निरीक्षण किया है। ऐसे में वेबसाइट पर रविवार सुबह छह से साढे़ सात बजे और आगरा किला सुबह सात से 10 बजे तक बंद रहने की सूचना अपलोड की गई है।

वीकएंड पर हो सकती है परेशानी
वीकएंड पर सुबह ताजमहल बंद रहने पर पर्यटकों को परेशानी हो सकती है। जो पर्यटक कल रात यहां आ जाएंगे, उन्हें सुबह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

होटल अमर विलास में ठहरेंगी
कल रात एयरफोर्स स्टेशन आगरा में उतरने के बाद पीएम मेटे फ्रेड्रिकसन का दल होटल अमर विलास जाएगा। रात के विश्राम के बाद वह अगले दिन सुबह ताजमहल देखने जाएंगी। इधर, पुलिस और प्रशासन ने वीवीआईपी विजिट को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं उनके आगमन के समय एयरफोर्स स्टेशन से होटल तक आवागमन बंद कर दिया जाएगा। डेनमार्क की पीएम आगरा में करीब 18 घंटे रुकेंगी।

19 माह बाद आ रहा कोई राष्ट्रध्यक्ष
20 फरवरी 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ मेलानिया के ताजमहल का दीदार करने आए ​थे। उसके बाद कोरोना का लॉकडाउन लग गया। तब से कोई राष्ट्राध्यक्ष ताजमहल नहीं आए। अब 19 माह बाद डेनमार्क की प्रधानमंत्री ताजमहल आ रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

error: Content is protected !!