आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल और आगरा किला के खुलते ही दुकानदारों के चेहरे मुस्कुरा उठे, छह महीने बाद बोहनी हुई,
आगरा में 188 दिन बाद ताजमहल खुल गया, इससे ताजमहल के आस पास के बाजार में भी रौनक लौट आई है। पहले दिन ताजमहल का 1235 पर्यटकों ने दीदार किया, आगरा किला में 235 पर्यटक पहुंचे। इन्होंने ताजमहल का दीदार करने के बाद बाजार से सामान खरीदा।
छह महीने बाद हुई रौनक
ताजमहल के आस पास बडे से लेकर छोटे एम्पोरियम और दुकानें हैं, इन दुकानों पर संगमरमर के ताजमहल से लेकर कालीन और पेठा बिकता है, ताजमहल खुलने के बाद पर्यटकों ने खरीदारी की, इससे दुकानदारों की बोहनी हुई, उम्मीद है कि अब ताज पर पर्यटक बढेंगे, इससे कोरोबार भी बढेगा।