आगरालीक्स…आगरा में 10 दिन तक बॉलीवुड सिंगर की आवाज का जादू चलेगा, हैंडीक्राफ्ट से लेकर घर की साज सज्जा के उत्पाद खरीदने का मौका. 17 फरवरी से ताज महोत्सव…वीडियो के लिए करें क्लिक
आगरा में 32वां ताज महोत्सव 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. यह महोत्सव 27 फरवरी तक चलेगा. शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर बॉलीवुड सिंगर जहां अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे तो वहीं कॉमेडी नाइट्स जैसी शाम भी आगराइट्स को गुदगुदाएगी. इसके अलावा कला और संस्कृति से जुड़े अन्य कलाकार भी यहां अपनी प्रस्तुतियां देंगे.
ताज महोत्सव 2024 को लेकर आज एक प्रशासनिक बैठक ताज खेमा में आयोजित की गई. इसमें मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चिच गौड़ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. मंडलायुक्त ने बताया कि ताज महोत्सव 2024 बहुत खास होने जा रहा है. पर्यटन की दृष्टि से इसे और अधिक आकर्षक व महत्वपूर्ण बनाने के प्रयास हैं. इसमें कला और संस्कृति को संजोए देश भर के शिल्पी शिरकत करेंगे. डीएम भानुचंद्र गोस्वमी ने बताया कि इस बार का ताज महोत्सव वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट के साथ विकसित भारत थीम पर आयोजित होगा. मुक्ताकाशीय मंच पर 10 दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे. इनके अलावा सूरसदन, सदर सहित यमुना तटों, सेल्फी प्वाइंट और जोनल पार्क पर भी कई कार्यक्रम होंगे. महोत्सव में कवि सम्मेलन, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों लोक संगीत के भी आयोजन होंगे.