आगरालीक्स..Agra News: .. आगरा में ताजमहोत्सव में आज गूंजेगा हर हर महादेव शंभू, कल्चर प्रोग्राम का समापन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। हालांकि, ताजमहोत्सव दो मार्च तक चलेगा। ( Taj Mahotsav 2025 : Sachet & Parampara perform today#Agra)
आगरा में ताजमहोत्सव के कल्चर प्रोग्राम का समापन होगा, समापन समारोह में शिल्पग्राम में सचेत और परंपरा प्रस्तुति देंगे, हर हर महादेव शंभू सहित हिट गानों पर एक के बाद एक प्रस्तुति देंगे। रात आठ बजे के बाद सचेत और परंपरा प्रस्तुति देंगे। इससे पहले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ताजमहोत्सव के कल्चर प्रोग्राम के समापन समारोह में शामिल होंगे।
दो मार्च तक ताजमहोत्सव का आयोजन
ताजमहोत्सव के मुख्य मंच शिल्पग्राम के साध्थ ही सूरसदन, सदर सहित अन्य स्थलों पर हुए कल्चरल प्रोग्राम का समापन होगा। मगर, ताजमहोत्सव का आयोजन दो मार्च तक चलेगा, लोग खरीदारी कर सकते हैं। शिल्पी दो मार्च तक रहेंगे।