आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए, उई अम्मा गानों पर दर्शक झूमेंगे, राधे किशोरी फेज माधवाज बैंड के साथ ही कृष्णा हंसी का तड़का लगाएंगे। जानें कलाकारों के बारे में।
आगरा में इस बार शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड पर होटल विंदम ग्रांड के पास स्थित टाटा ग्रुप की भूमि पर आयोजित किया जा रहा है। 18 से 27 फरवरी तक ताजमहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर रोज मुक्ताकाशीय मंच पर कलाकार प्रस्तुति देंगे। पर्यटन विभाग ने कलाकारों की सूची जारी कर दी है। ( Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform )
बॉलीवुड, पंजाबी सिंगर के साथ ही भक्ति का रस भी
ताजमहोत्सव में दो बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करेक्टर ढीला फेम बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर, आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए फेम मधुबंती बागची के साथ ही पंजाबी गायिका परमिश वर्मा प्रस्तुति देगी। वहीं, माधवाज बैंड की भी प्रस्तुति होगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह का कहना है कि मुख्य कलाकारों के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
1992 से हो रहा ताजमहोत्सव का आयोजन, टिकट 50 रुपये Tajmoatsav 2026 ticket
आगरा में 1992 से हर साल ताजमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, कोरोना काल में ताजमहोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार भी पिछले वर्ष की तरह से ही 50 रुपये टिकट है, तीन साल से कम आयु के बच्चों के लिए प्रवेश फ्री है और विदेशी पर्यटकों का प्रवेश भी फ्री है।
ताजमहोत्सव 2026 में ये देंगे प्रस्तुति Schedule
18 फरवरी उत्तर प्रदेश के रंग, संस्कृति विभाग के कलाकार
19 फरवरी, कवि सम्मेलन व मुशायरा, केंद्रीय हिंदी संस्थान व आकाशवाणी का संयोजन
20 फरवरी सूफी संख्या अली ब्रदर्स
21 फरवरी बैंड इंडियन ओशन
22 फरवरी बालीवुड नाइट नीरज श्रीधर
23 फरवरी पंजाबी नाइट परमिश वर्मा
24 फरवरी भक्ति संध्या माधवाज बैंड
25 फरवरी बॉलीवुड नाइट मधुबंती बागली
26 फरवरी कामेटी नाइट कृष्णा अभिषेक
27 फरवरी समापन संध्या सचिन जिगर