Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Taj Rang Mahotsav: Fashion show with Indian costumes and classical dance# agranews
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Taj Rang Mahotsav: Fashion show with Indian costumes and classical dance# agranews

153

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव..सुबह शास्त्रीय संगीत ने बांधा समां तो शाम को भारतीय परिधानों के साथ हुआ फैशन शो. देश के कलाकारों ने

नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में बुधवार को कार्यक्रम की श्रृंखला में सानवी गोयल ने अर्ध शास्त्रीय नृत्य, रायना दुबे द्वारा शास्त्रीय नृत्य, ग्वालियर से पधारी वैष्णवी शर्मा ने भरत नाट्यम में शिव स्तुति करके सभी का दिल जीत लिया. शास्त्रीय नृत्य किया गया ऊर्जा गुप्ता द्वारा. शास्त्रीय नृत्य में भाव भंगिमा देखने लायक थी. वहां उपस्थित जनसमूह बरबस तालियां बजाने को बाध्य हो गया. वाराणसी के कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत से महफ़िल में चार चांद लगाये. संतोष सिंह, अंकित जैसवाल, अमित मिश्रा आदि ने ‘तुमको देखा तो….., ‘आज जाने की जिद….एक से बढ़कर एक, बहुत खूबसूरत है मेरा सनम, खुदा ऐसे मुखड़े बनाता है कम…..तन्हा न अपने आप को अब पाइये जनाब मेरी ग़ज़ल को साथ ले जाइये जवाब….ने तो दर्शकों को मदहोश कर दिया.

11 महिलाओं को महिला गौरव सम्मान

11 महिलाओं को महिला गौरव सम्मान
कार्यक्रम में 11 महिलाओं को महिला गौरव सम्मान राम लता गुप्त ‘करुणेश’ की स्मृति में दिया गया :- डॉ. कमलेश नागर (साहित्य), रानी सरोज गौरिहार (स्वतंत्रता सेनानी), शांति नागर, डॉ मंजू गुप्ता (नारी सशक्तिकरण), प्रतिभा जिंदल (समाज सेवी), डॉ मधु भारद्वाज (साहित्य), हिरदेश चौधरी (समाज सेवा) रीना सिंह (लोक गायक), डॉ शशि तिवारी (कवयित्री) डॉ मधु शर्मा (शिक्षाविद), प्रतिभा तलेगांवकर (संगीत).

9 नवरत्न अवार्ड भी दिए

9 नवरत्न अवार्ड भी दिए
वरिष्ठ रंगकर्मी दयाल प्यारी शर्मा की स्मृति में 9 नवरत्न अवार्ड दिए गए :- डॉ भानु प्रताप सिंह (साहित्य), डॉ चित्रा राज (शिक्षा), शिवांकित दीक्षित ( मॉडलिंग व अभिनय), ममता धवन ब्रह्मकुमारी (आध्यात्म), वीना अग्रवाल (समाज सेवा), वीर महेंद्र पाल (आध्यत्म), संजय तोमर (शिक्षा), सविता कालरा (समाज सेवा), विनीत बवानिया (फैशन) विभूतियों को सम्मानित किया गया ।

इन्हें मिला कला गौरव सम्मान
इसी श्रृंखला में पं केशव तलेगांवकर की स्मृति में कला गौरव सम्मान पवन आगरी (हास्य कवि), अजय सारस्वत (संगीत), सचिन शुभ शर्मा (फैशन), नमिता बाजपेई (नृत्य), मनोज कोहली (संगीत), विजय लक्ष्मी शर्मा (नृत्य), शीतल उप्पल, बुलबुल उप्पल, देवराज राजपूत आदि को भी सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथियों में महंत योगेश पुरी, डॉ.आनंद टाइटलर, डॉ.राहुल राज, नितेश शर्मा, दीपक कालरा,अनिल कुमार सिंह आरटीओ, स्क्वाड्रन लीडर ए.के.सिह, मानसी चंद्रा उपस्थित रहे.
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला गुरु डॉ संजीव किशोर गौतम ‘राजपूत’ जी को ललित कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया. विशिष्ट अतिथियों में प्रमोद बंसल, आर के सिंह, चन्द्र पाल सिंह ‘चंदू’ शामिल हुए.

भारतीय परिधानों से सजा हुआ फैशन शो हुआ

फैशन शो में दिखे भारतीय परिधान
शाम के सत्र में आईआईएफटी के निदेशक विनीत के निर्देशन में शानदार भारतीय परिधानों से सजा हुआ फैशन शो हुआ. इसमें प्रिंस, प्रिंसेज, मिस्टर एंड मिसेज ताज के टाइटल दिये गये. मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड अभिनेत्री शिवांकिता दीक्षित, बॉलीवुड कोरियोग्राफर धनंजय कुकरेती, शुभी भटनागर, मिस देहरादून सुमन जोशी, टोनी फास्टर.

गुरुवार को ये होंगे कार्यक्रम
समन्वयक बंटी ग्रोवर एवं महोत्सव संयोजक अलका सिंह ने बताया कि आज सुबह शाहगंज स्थिति श्री सोमनाथ धाम से हेमंत भोजवानी के संयोजन में रंग जलूस सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाहगंज गुरुद्वारा में सम्पन्न होगा जहां प्रधान गुरु बॉबी आनंद कलाकारों को सम्मानित करेंगे । संचालन किया श्रुति सिन्हा ने किया.
कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली
लालाराम तैनगुरिया, रितु गोयल, पारुल भारद्वाज, ममता पचौरी, सोमा सिंह, आशीष लवानियां, टोनी ओबराय, राखी अग्रवाल, अरुन कुमार सिंह, कौशिक जी ने .

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!