कश्मीरलीक्स ……कश्मीर में 48 घंटे के अंदर दूसरी टार्गेट किलिंग, दहशतगर्दों ने बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर की हत्या। सीसीटीवी आया सामने। #targetkilling# kashmircctvfootage
राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विजय कुमार कश्मीर के कुलगाम में मोहनपुर स्थित Ellaqie Dehati Bank में बैंक मैनेजर थे। गुरुवार को बैंक में एक युवक पहुंचा, उसके हाथ में बैग था। एक बार अंदर गया, इसके बाद बाहर आ गया। दोबारा अंदर गया और अंदर पहुंचते ही उसने बैग से पिस्टल निकाली। सामने बैंक मैनेजर का केबन था, बैंक मैनेजर विजय कुमार पर फायरिंग की और भाग गया। बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इससे पहले स्कूल में घुसकर मंगलवार को आतंकियों ने स्कूल टीचर रजनीबाला कीगोली मारकर हत्या कर दी थी। यह दूसरी घटना है। कश्मीर में रैकी करने के बाद टार्गेट किलिंग की जा रही है।