आगरालीक्स.. आगरा में एक टीचर ने स्कूल में सुसाइड कर ली, स्कूल के मैदान में टीचर ने खुद को गोली मार दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
डीसी वैदिक इंटर कॉलेज, शाहगंज में हिंदी और संस्क्रत के शिक्षक 53 साल के हमवीर सिंह स्कूल परिसर में ही रह रहे थे, वे मूल रूप से इगलास हाथरस के रहने वाले हैं और 30 साल से पढा रहे थे। सोमवार सुबह चपरासी स्कूल पहुंचा, स्कूल के मैदान में शिक्षक हमवीर सिंह का शव पडा हुआ था, बगल में तमंचा पडा था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए, मामला परिवार के बीच में मनमुटाव का बताया जा रहा है।