आगरालीक्स…आगरा में 11 वीं की छात्रा को टीचर ने होटल में बुलाया, होटल के कमरे में छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में 11 वीं की छात्रा आईटीआई करना चाहती थी, छात्रा के परिजन से टीचर संत कुमार की परिचित ने मुलाकात कराई। उसने छात्रा का आर्इ्टीआई में एडमिशन दिलवाने का भरोसा जताया और घर आने जाने लगा।
होटल के कमरे में बुलाकर किया रेप
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि तीन जनवरी को टीचर संत कुमार ने घर पर फोन किया, छात्रा का आईटीआई में प्रवेश दिलवाने के लिए शैक्षिक दस्तावेज लेकर होटल आने के लिए कहा। छात्रा अपने डॉक्यूमेंट लेकर होटल पहुंच गई। यहां छात्रा के कमरे में पहुंचते ही टीचर ने गेट बंद कर लिया और अश्लील करकतें करने लगा। छात्रा ने विरोध किया लेकिन कमरे का गेट बंद था। टीचर ने छात्रा के साथ कमरे में रेप किया।
500 रुपये में कमरा, छात्रा को दी धमकी
टीचर ने होटल का कमरा 500 रुपये पर लिया था, होटल के कमरे के लिए अपना नाम और पता भी दर्ज कराया। होटल के कमरे में रेप के बाद टीचर ने छात्रा को धमकी दी कि उसने रेप के बारे में घर पर बताया तो उसे नहीं छोडेगा। डरी सहमी हुई छात्रा घर पर पहुंची।
मां के सामने रोने लगी, पुलिस ने किया अरेस्ट
छात्रा डरी सहमी घर पहुंची, उसकी मां ने पूछा कि आईटीआई में एडमिशन का क्या हुआ इस पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। छात्रा को साथ लेकर मां थाने पहुंची, छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया।