आगरालीक्स… आगरा में एक शिक्षक, शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी के साथ कई घंटे से फ्लैट में बंद थे, बाहर निकलते ही शिक्षक और महिला कर्मचारी को कॉलोनी के लोगों ने पकड लिया, वे गिडगिडाने लगे। आगे से फ्लैट में किसी के साथ न आने की चेतावनी देकर उन्हें छोडा गया।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की कॉलोनी में कई घंटे से शिक्षक नेता और महिला कर्मचारी थे, वे जैसे ही बाहर निकले, कॉलोनी के लोगों ने उन्हें पकड लिया, उनसे कहा कि कॉलोनी का माहौल खराब कर रहे हो। शिक्षक नेता के साथ इतने घंटे बंद फ्लैट में क्या कर रहे थे, यह सब पता है। शिक्षक नेता अपनी गाडी में बैठकर जाने लगे तो लोगों ने उन्हें नीचे उतार लिया और पुलिस को बुलाने की कहने लगे। इस पर शिक्षा विभाग की महिला कर्मचारी सकपका गई, वह गिडगिडाने लगी, पैर तक छूए कि इस बार छोड दें। कॉलोनी के लोगों ने चेतावनी देकर उन्हें छोड दिया।
वीडियो हो रहा वायरल
यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक नेता और महिला कर्मचारियों को कॉलोनी के लोग चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनसे कह रहे हैं कि फ्लैट को बंद करके क्या कर रहे हैं।