आगरालीक्स…(11 November 2021 Agra News) आगरा में तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा. तापमान अभी और घटेगा. हर दिन बढ़ेगी सर्दी. जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल…
लगातार कम हो रहा तापमान
आगरा में सर्दी अब धीरे—धीरे अपने यौवन पर आना शुरू हो गई है. तापमान लगातार कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 27.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा. ये इस सीजन का अभी तक का सबसे न्यूनतम तापमान है. आगरा में रात और सुबह के समय सर्दी का अच्छा खास प्रभाव देखा जा रहा है. लोग अब गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं. दोपहर के समय लोगों को धूप अब अच्छी लगने लगी है.
11 डिग्री तक पहुंचेगा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ ही दिनों में आगरा का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी. ऐसे में दोपहर के समय भी लोग सर्दी महसूस करेंगे.
12-Nov | 13.0 | 28.0 | ![]() | Fog or Mist would occur in early morning |
13-Nov | 12.0 | 27.0 | ![]() | Fog or Mist would occur in early morning |
14-Nov | 12.0 | 27.0 | ![]() | Fog or Mist would occur in early morning |
15-Nov | 12.0 | 27.0 | ![]() | Fog or Mist would occur in early morning |
16-Nov | 11.0 | 26.0 | ![]() | Fog or Mist |
17-Nov | 11.0 | 26.0 | ![]() | Fog or Mist |