आगरालीक्स…आगरा में दिवाली बाद तेजी से कम होगा तापमान. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का भी मौसम जानें
आगरा में रात की सर्दी तेज होने लगी है. रात और सुबह के समय अच्छी खासी ठंड लग रही है लेकिन दिन में अभी भी तापमान 30 डिग्री तक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब है. मंगलवार को 15.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा.
मौसम विभाग की मानें तो आगरा में दीपोत्सव तक ऐसा ही मौसम रहेगा लेकिन दीपावली बीतने के बाद से आगरा का तापमान तेजी से कम होगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है.