लखनऊलीक्स… (अपडेट)। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों को लेकर दस बड़े ऐलान किए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के वृद्ध घर से ही मतदान कर सकेंगे।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच चुनाव आयोग ने बताया कि राजनीतिक दल कोरोना की तीसरी
लहर की आशंका बीचसमय से चुनाव कराना चाहते हैं। राजनीतिक दलों ने चुनावों में रैलियों की संख्या
सीमित करने पर सहमति दी है। साथ ही दिव्यांग और 80 साल से ऊपर के वृद्ध घर से ही मतदान
करने की सुविधा देने की मांग की है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
चुनाव आयोग के दस बड़े ऐलान
1-समय से चुनाव
2-दिव्यांग बुजुर्गों को घऱ से मतदान
सुविधा
3-बढ़ेगी पोलिंग बूथों की संख्या
4-महिला वोटरों की संख्या में इजाफा
5-पांच जनवरी तक मतदाता सूची में नाम
जुड़ेंगे
6-मतदान का समय शाम छह बजे तक किया
7-400 म़ॉडल पोलिंग बूथ बनेंगे
8-महिलाओँ के लिए अलग से पोलिंग बूथ
9-कोरोना प्रोटोकाल के साथ होंगे चुनाव
10-सिर्फ ईवीएम से होगा मतदान