आगरालीक्स…आगरा में एकादशी पर बेसहारों का सहारा ट्रस्ट ने की गौ सेवा.
बेसहारों का सहारा ट्रस्ट परिवार द्वारा अपरा एकादशी पर गौ माता की पूजा सेवा कर गौ माता को हरी सब्जी खिलाई गई. ट्रस्ट के अध्यक्ष तरंग सिंघल ने बताया हर महिने परिवार के द्वारा गौ सेवा और आश्रम सेवा की जाती है. हर महीने अलग-अलग आश्रम में भोजन की व्यवस्था की जाती है. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेश सिंघल, सचिव पंकज सिंघल, आशीष गोयल, जेठानंद सजनानी, पवन सजनानी, शिवंश सिंघल, डॉ. शुभम गर्ग, सारंग सिंघल, दिशा गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, प्रियांशु गर्ग, सिमी राठौर, रियांश गोयल उपस्थित रहे और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया.