मुंबईलीक्स… मुंबई से पुणे जा रही निजी बस लोनावाला के पास दो सौ फीट गहरी खाई में गिरी। नींद में ही 13 लोग मौत के मुंह में समाए।
मुंबई-पुणे हाइवे पर हादसा

मुंबई-पुणे हाइवे पर आज सुबह एक निजी यात्री बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। 25 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया है। बस में 45 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
लोनावाला के खंडाला घाट पर बेकाबू हुई बस

हादसा महाराष्ट्र में लोनावाला के पास खंडाला घाट पर शनिवार तड़के हुआ।
सोते समय ही मौत ने निगल लिया
ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बस खाई में जा गिरी, उस समय अधिकांश यात्री नींद में थे। खंडाला घाट क्षेत्र में शिंदरोबा मंदिर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह एक साइड बैरियर से टकराकर करीब 200 फीट गहरी घाटी में गिर गया।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से चलाया अभियान
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। एंबुलेंस की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ की हालत गंभीर बताई गई है