आगरालीक्स…(4 October 2021 Agra News) शेयर मार्केट में चार दिन बाद गिरावट का दौर थमा. सेंसेक्स के 24 शेयरों में आई मजबूती. जानिए पूरा अपडेट
शेयर मार्केट में चार दिन से चल रहा गिरावट का दौर आज थम गया. एनएसई का निफ्टी 17ए700 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी में एक अंक यानी 0.91 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया, जबकि सेंसेक्स 533 अंक उछल कर 59,299 अंक पर रहा. सेंसेक्स के 30 में से 24 तथा निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में मजबूती आई.
स्टॉक मार्केट में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत हुई. बीएसई का सेंसेक्स 378 अंकों की मजबूती के साथ 59143 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी में भी 83 अंक की बढ़त के साथ 17615 अंक पर मजबूत शुरुआत की. छोटे और मझोले शेयरों में भी मजबूत शुरुआत हुई.
शेयरों की चौतरफा खरीदारी
सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान पर खुले. निफ्टी का रियलिटी और फार्मा सेक्टर दो प्रतिशत मजबूती के साथ खुला. आज निफ्टी रिलाइंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गजों में खरीदारी से 17750 अंक पर चला गया-