The faces of elders blossomed after getting family-like happiness with gifts in Agra#agranews
आगरालीक्स…(25 July 2021 Agra News) आगरा में वृद्धों के चेहरे तब खिल उठे जब उन्हें उपहारों संग अपने परिवार सी खुशी मिली. लॉयन्स क्लब आफ आगरा कोनरॉय ने वृद्धाश्रम में बिताया एक दिन
दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं उपहार में दीं
वृद्धाश्रम में जीवन के अंतिम पड़ाव को बिता रहे वृद्धजनों के चेहरे पर आज अपनों का साथ होने जैसी खुशी थी। मानों पूरा दिन आज उन्होंने अपने परिवार संग बिताया। बहू-बेटा और पोता-पोती संग मनोरंजक गेम खेले और साथ बैठकर खाना खाया। लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा कोनरॉय के सदस्यों ने आज पूरा दिन वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम) सूर सरोवर गांधी उद्यान में बिताया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को दैनिक जरूरत की सामग्री व कपड़ो उपहार में दिए।
82 वृद्धजनों को दीं ये सारी वस्तुएं
लॉयन्स क्लब ऑफ आगरा कोनरॉय द्वारा वृद्धाश्रम के 82 वृद्धजनों को कुर्ता पजामा, साड़ी, चप्पल, दवाएं, कुर्सियां, दवाएं, सैनेटाइजर, रसोई के लिए बर्तन आदि सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। अध्यक्ष अंकुश बंसल व सचिव अमित अग्रवाल ने आगे भी वृद्धजनों के सहयोग के लिए आश्वासन दिया।
ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अंकुश बंसल, सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अतुल मित्तल, आशीष गर्ग, निखिल अग्रवाल, विशाल सिंघल, रोहित केसवानी, प्रमेन्द्र अग्रवाल, कमल अग्रवाल, हेमन्त वशिष्ठ, राजीव गर्ग, अर्पित मोदी, आकाश, पारुल, निक्की बंसल, नीलम अग्रवाल, रुचि मित्तल, रूपाली गर्ग, नेहा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।