आगरालीक्स… ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के गोचर के चलते कुछ राशियों की किस्मत बहुत तेजी से चमकेगी।
सूर्य के गोचर बदलने से मिलता है अन्य राशियों को लाभ

सूर्य देव ग्रहों के राजा कहलाते हैं। ज्योति शास्त्र में इनका काफी महत्व बताया गया है। सूर्य ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो इसका सीधा लाभ अन्य राशियों को मिलता है। 16 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सिंह राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ
सूर्य देव के गोचर के चलते सिंह राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन के चांस मिल सकते हैं। बॉस काम से खुश रहेगा। बिजनेस करने वालों को भी धन से जुड़ा बड़ा लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम संबंध के भी योग बन रहे हैं और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि के जातकों की किस्मत चमकाएगा
सूर्य देव का गोचर मकर राशि के जातकों की किस्मत चमका देगा। भाग्य इनका हर दम साथ देगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी उचित समय है। उधारी का पैसा वापस मिल जाएगा।
मीन राशि के जातक कारोबार करियर में होंगे सफल
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के करियर और कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा। आप लाइफ में कुछ बड़ा हासिल करेंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। भाग्य भी आपका पूरा-पूरा साथ देगा। अपने सपनों को पूरा करने में किस्मत एक बड़ा रोल निभाएंगी। धन से जुड़े एक के बाद एक कई लाभ होंगे। चारों ओर से पैसा आएगा।