Sunday , 25 October 2026
Home अध्यात्म The luck of these four zodiac signs may shine before Diwali
अध्यात्म

The luck of these four zodiac signs may shine before Diwali

268

आगरालीक्स…दिवाली से पहले चमक सकती है इन चार राशि वालों की किस्मत. हो सकता है धनलाभ, क्योंकि भौतिक सुखों के कारक शुक्र ग्रह कल से कर रहे हैं कन्या राशि में गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लिए यह गोचर अत्यंत लाभकारी होता है. भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 24 सितंबर की रात को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र ग्रह का यह गोचर चार राशि वाले जातकों के लिए धनालाभ वाला हो सकता है. जानिए कौन सी हैं ये राशियां.

सिंह राशि-शुक्र ग्रह के गोचर से सिंह राशि वाले जातकों को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. इस दौरान वे तनाव मुक्त रहेंगे और दंपत्ति के जीवन में संतान की भी प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा कारोबार में सफलता मिलने के साथ आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है.

कन्या- शुक्र ग्रह का यह गोचर कन्या राशि वाले जातकों के लिए भी सबसे अनुकूल है. आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है और साथ ही निवेश करने का भी यह अच्छा समय है. कुछ समय से चली आ रही आर्थिक व अन्य समस्याओं से भी निजात मिलने की संभावना है. कॅरियर में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भी शुक्र ग्रह का कन्या राशि में गोचर करने से अच्छे धनलाभ की संभावना है. यह गोचर इस राशि वाले जातकों का मान सम्मान में बढ़ेातरी करेगा और बीमारी संबंधित समस्याओं से भी निजात मिल सकती है. इसके अलवा कार्यक्षेत्र में भी सफलता के अवसर बन सकते हैं.

कर्क-यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी आर्थिक दृष्टि से अच्छा हो सकता है. विभिन्न स्रोतों से पैसे मिल सकते हैं जिससे आय में बढ़ोतरी हो सकती है. लोन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. करियर में भी अच्छा समय रहने की संभावना है और प्रमोशन भी हो सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

अध्यात्म

Karwa Chauth 2026: The significance of Karwa Chauth, the worship ritual, and the time the moon will rise

आगरालीक्स…करवाचौथ 29 अक्टूबर को. करवाचौथ का महत्म्य, पूजन विधि और जानिए कितने...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 25th October 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा बेस्ट डे. करियर, धन, स्वास्थ्य और...

अध्यात्म

Sharad Purnima 2026: Discover some interesting facts, including their scientific and mythological significance

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा को लेकर जानिए कुछ रोचक जानकारियां. इसका वैज्ञानिक और पौराणिक...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 23 October 2026

आगरालीक्स…शुक्रवार 23 अक्टूबर को कई राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ. पढ़िए...

error: Content is protected !!