आगरालीक्स…(15 July 2021 Agra News) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से हो रही हैं शुरू. तीन पालियों में होंगी परीक्षाएं..पढ़ें पूरी खबर
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के शैक्षणिक सत्र 2020—21 की मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू हो रही हैं. इसको अंतिम रूप दे दिया गया है. परीक्षाओं की सूची जारी कर दी गई है. बीए, बीएससी, बीकॉल व बीकॉम वोकेशनल की द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष और परस्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेंगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में करीब 2.60 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे. स्टूडेंट्स विव की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं.
इन तीन पालियों में होगी परीक्षा
पहली पाली सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक चलेगी
दूसरी पाली 11.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी
तीसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी.