Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ The miscreants robbed Rs 10.45 lakh from the businessman by taking hostage#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

The miscreants robbed Rs 10.45 lakh from the businessman by taking hostage#agranews

182

आगरालीक्स…(14 July 2021 Agra News) बकरीद से पहले ही लुट गया बकरा व्यापारी. क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर कार सवार बदमाश लूट ले गए 10.45 लाख रुपये. ऐसे की लूट

फिरोजाबाद में हुई घटना
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक बकरा व्यापारी बकरीद से पहले ही बदमाशों का शिकार हो गया. क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी से 10.45 लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए. व्यापारी अपने साथियों के साथ बकरे खरीदने के लिए बकरा मंडी जा रहा था. इधर व्यापारी से लूट के बाद एसएसपी सहित कई थानेां का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बकरा मंडी जा रहा था व्यापारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसराना के गांव मुस्तफाबाद में रहने वाले चंद्रभान पुत्र दिवारीलाल बकरों का व्यापार करता है. बुधवार को वह मैक्स गाड़ी से अपने साथी साहित पुत्र मोहन और चालक संजू पुत्र जिवय के साथ सिकंदराराऊ में लगने वाली बकरा मंडी से बकरों की खरीदारी के लिए जा रहा था. बताया जाता है कि थाना एका क्षेत्र में इन लोगों की गाड़ी के आगे अचानक से एक कार आकर रुक गई. कार से उतरे लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और तीनों को हथियारों के बल पर अपनी काम में बिठा लिया. कार सवारों का एक साथ मैक्स लेकर चल दिया. उसने जीप को नकटपुर एका के पास छोड़ दिया.

कार में तीनों के मुंह पर टेप लगाया और खेतों में पटका
इससे पहले कि बकरा व्यापारी और उसके दो साथी कुछ समझ पाते कार सवारों ने तीनों को हथियारों के बल पर डरा दिया. उन्होंने तीनों के मुंह पर टेप लगा दिए और व्यापारी के पास रखे 10.45 लाख रुपये ले लिए. इसके बाद कार सवारों ने तीनों को सुजातपुर के पास खेतों में छोड़ दिया और भाग गए. वहां आए कुछ लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यापारियों व दोनों के मुंह से टेप छुड़ाया. इस पर तीनों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पर एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया. पीड़ित व्यापारी ने इसकी एक तहरीर पुलिस को दी है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!