Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ The number of people traveling by air from Agra is increasing#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

The number of people traveling by air from Agra is increasing#agranews

164

आगरालीक्स…(9 August 2021 Agra News) आगरा से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है. जानिए सोमवार को आगरा से कितने लोगों ने की हवाई यात्रा. अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलोर के बाद अब इस शहर के लिए फ्लाइट जल्द

अहमदाबाद के लिए हाउसफुल चल रही फ्लाइट
आगरा से विमान सेवा अनलॉक होते ही हवाई यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. आगरा से फिलहाल मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए फ्लाइट संचालित हो रही हैं और इन शहरों के लिए आगरा से जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या भी अच्छी खासी बढ़ रही है. इनमें अहमदाबाद के लिए संचालित हो रही फ्लाइट लगभग फुल चल रही है. सोमवार को अहमदाबाद से आगरा और आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट संचालित हुई. 72 सीटर इंडिगो विमान में सोमवार को अहमदाबाद से 68 लोग आए तो वहीं आगरा से 70 लोग अहमदाबाद के लिए रवाना हुए. हालांकि मुंबई की फ्लाइट सोमवार को नहीं आई, लेकिन इसको लेकर पहले से ही सूचित कर दिया गया था कि सोमवार को मुंबई से फ्लाइट टेक्निकल कारणों से आगरा नहीं आएगी. वैसे मुंबई से आगरा और आगरा से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी है. बेंगलोर के लिए फ्लाइट कोविड की दूसरी लहर के टाइम से नियमित संचालित है. आगरा से बेंगलोर जाने वाले यात्री भी लगातार बढ़ रहे हैं.

भोपाल के लिए भी चलेगी फ्लाइट
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए अंसारी के अनुसार आगरा से भोपाल के लिए भी जल्द ​हवाई यात्रा शुरू की जा सकती है. इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 12 अगस्त के बाद कभी भी आगरा से भोपाल के लिए नियमित फ्लाइट चलेगी और ये हर दिन संचालित होगी. अगर ऐसा होता है तो आगरा से भोपाल जाने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.

आगरा टू अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित हो रही है.
टाइमिंग
अहमदाबाद से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलती है जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाती है. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाती है.
किराया
इसका सेवर किराया 2799 रुपये रखा गया है.

आगरा टू मुंबई
मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6E 828 • A320 सुबह 10 बजकर 50 मिनट से आगरा के लिए उड़ान भरती है जो कि यहां दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाती है आगरा से इंडिगो की फ्लाइट 6E 5304 • A320 दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से मुंबई के लिए उड़ान भरती है जो कि दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर मुंबई पहुंच जाती है.
ये है किराया
आगरा से मुंबई जाने के लिए इंडिगो का सेवर किराया 5319 रुपये है.
सप्ताह में तीन दिन होगी फ्लाइट
आगरा से मुंबई जाने वाली ये फ्लाइट सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलती है.

आगरा टू बेंगलोर
आगरा से बेंगलोर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है.
ये होगी टाइमिंग
बेंगलोर से फ्लाइट सुबह 8 बजे आगरा के लिए चलेगी जो कि यहां पर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आ जाएगी. इसके बाद आगरा से यही फ्लाइट 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी जो कि अहमदाबाद 12 बजकर 40 मिनट पर पहुंच जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!