Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा The road to victory of ‘Rani’ in Bah assembly seat is not easy…read facts here…#agraelection2022
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

The road to victory of ‘Rani’ in Bah assembly seat is not easy…read facts here…#agraelection2022

142

आगरालीक्स… आगरा की बाह विधानसभा सीट राज परिवार के दबदबे की सीट है। राजपरिवार को अब तक हाथी से टक्कर मिलती आई थी लेकिन इस बार सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ने जीत की राह को कठिन कर दिया है। ऐन मौके पर हालात बदल रहे हैं और भाजपा को गठबंधन से सीधी चुनौती मिल रही है।

भाजपा को अपने वोटों के साथ राज परिवार के रुतबे का फायदा
बाह विधानसभा सीट से इस बार भी राज परिवार की रानी पक्षालिका सिंह भाजपा से दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। राज परिवार के दबदबे के चलते इस परिवार की जीत इस सीट से सुनिश्चित मानी जाती है। भाजपा का इस सीट पर जीत का गणित राज परिवार की साख के साथ जुडा हुआ है। भाजपा के अपने वोट बैंक के अलावा राज परिवार के प्रति लोगों का झुकाव उनकी जीत का सबब बनता है। लेकिन इस बार रानी की राह उतनी आसान नहीं रह गई है।

सपा-रालोद के मधुसूदन ने सीधी टक्कर के हालात पैदा किए
सपा-रालोद गठबंधन से मधुसूदन शर्मा चुनाव मैदान में हैं, जो अपनी छवि और जनसमस्याओ को लेकर सामने आने के कारण अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। राज परिवार के दबदबे को चुनौती देते रहे हैं। गठबंधन प्रत्याशी को इस सीट पर ब्राह्मण समाज के वोटो के अलावा, मुस्लिम और दलित समाज के वोटों का सहारा नजर आ रहा है। साथ ही एक बार वह बसपा से चुनाव मैदान फतह भी कर चुके हैं इसलिए दलित समाज के वोट को भी खासी संख्या में अपने पक्ष में मोड़ रहे हैं, जिससे रानी की राह कठिन हो गई है।

बसपा के दलित वोट फिर दे रहे हैं कड़ी चुनौती
बसपा से नितिन वर्मा चुनाव मैदान में है। बसपा इस सीट पर एक बार फतह करने के साथ राजपरिवार को चुनौती देती है। इसका कारण उसका अपने परंपरागत दलित वोटों का पूरी आस है। साथ ही मुस्लिम और अन्य वर्ग के वोटों के सहारे भाजपा को चुनौती देने के मूड में है लेकिन हाथ की टक्कर इस बार पहली जैसी मजबूत नजर नहीं आ रही है।

कांग्रेस का दखल लगातार हुआ है कमजोर
कांग्रेस से मनोज दीक्षित चुनाव मैदान में हैं। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में दखल तो रखता है लेकिन उसका प्रभाव नजर नहीं आता है क्योंकि उसका वोट बैंक लगातार घटता और कटता रहा है। मुकाबले से बाहर होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी कुछ वोट काटकर कुछ नुकसान जरूर पहुंचा सकता है।
बाह विस सीट जीतने वाले सूरमा

वर्ष 2017 रानी पक्षालिका सिंह भाजपा
वर्ष 2012 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह सपा
वर्ष 2007 मधुसूदन शर्मा बसपा
वर्ष 2002 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भाजपा
वर्ष 1996 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भाजपा
वर्ष 1993 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भाजपा
वर्ष 1991 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह जनता दल
वर्ष 1989 राजा महेंद्र अरिदमन सिंह जनता दल
वर्ष 1985 अमरचंद्र कांग्रेस
वर्ष 1980 राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह जनता पार्टी
वर्ष 1977 राजा महेंद्र रिपुदमन सिंह जनता पार्टी
खास-खास
बाह विधानसभा सीट पर मतदाता 3,32,733
बाह सीट पर युवा मतदाता इस बार 4383
पहली बार वोट डालने वाले लड़के हैं 2279
पहली बार वोट डालने वाली लड़कियां 2104

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!