आगरालीक्स…आगरा की बारिश को उड़ा कर ले गई हवा. गर्मी से राहत, फिर भी रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा आगरा. जानें आगे का मौसम…
ये रहा आगरा का तापमान
आगरा में फिलहाल गर्मी से राहत है. लेकिन इसके बावजूद आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. रविवार को आगरा का तापमान प्रदेश के सभी शहरों की अपेक्षा अधिक रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहरों में तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बना हुआ है. रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 38.1 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की अच्छी खासी संभावना जताई जा रही है जिसके कारण तापमान भी कम बना हुआ है लेकिन आगरा में बारिश होने का नाम नहीं ले रही है. शनिवार रात को बारिश हुई लेकिन साथ में चल रही तेज हवाएं बादलों को अपने साथ ले गईं. आगरा में अभी भी मौसम विभाग आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जता रहा है लेकिन बादलों को तेज हवाएं उड़ा कर ले जा रही हैं.
प्री मानसून की बारिश
हालांकि इसके बावजूद अभी भी मौसम विभाग आगरा में प्री मानसून की बारिश होने के संकेत दे रहा है, लेकिन इसके साथ ही आंधी और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जता रहा है. ऐसे में आगरा में बारिश होगी या नहीं, आगरा के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी.
आने वाले दिनों में ये रहेगा आगरा का तापमान
14-Jun | 26.0 | 34.0 | ![]() | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers |
15-Jun | 25.0 | 35.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
16-Jun | 25.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
17-Jun | 24.0 | 32.0 | ![]() | Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers |
18-Jun | 24.0 | 33.0 | ![]() | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
19-Jun | 23.0 | 34.0 | ![]() | Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |