Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Theaters Housefull in Agra after 1.5 years. Sooryavanshi brings happiness to cinemas…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Theaters Housefull in Agra after 1.5 years. Sooryavanshi brings happiness to cinemas…#agranews

254

आगरालीक्स…(5 November 2021 Agra News) आगरा में डेढ़ साल बाद थिएटर हुए हाउसफुल. सूर्यवंशी लेकर आई सिनेमाघरों के लिए खुशी. फोटोज में देखें लोगों का रिएक्शन….

पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण दर्शकों के इंतजार को तरस रहे सिनेमाघरों का इंतजार दिवाली पर खत्म हो गया. कोरोना महामारी और लोगों में छाया OTT का क्रेज थियेटर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन अक्षय कुमार, अजय देवगन और रनवीर सिंह द्वारा अभिनीत सूर्यवंशी की रिलीज ने ये साबित कर दिया कि लोगों में आज भी थियेटर का क्रेज है. वे आज भी थियेटर और मल्टीप्लैक्स में फिल्में देखना पसंद करते हैं. खुशियों का पर्व दिवाली सिनेमाघरों के लिए वाकई खुशी लेकर आया.

सारे शो हाउसफुल
सूर्यवंशी अपने पहले ही शो के साथ हाउसफुल हे. आगरा के श्री टॉकीज में लगी सूर्यवंशी का पहला शो देखने उमड़ी भीड़ से ये साबित हो गया कि लोग थियेटर के आज भी दीवाने हैं और ओटीटी का क्रेज होने के बावजूद वो फिल्में थियेटर में भी देखना पसंद करते हैं. श्री टाकीज के निमित अग्रवाल का कहना है कि पहले शो में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोले गए. एडवांस बुकिंग भी जमकर हुई है जिसके कारण आज का ईवनिंग और नाइट शो भी हाउसफुल है. दर्शकों का अच्छा रिस्पांस देखने को मिला है. उम्मीद है कि ये बरकरार रहेगा.

इटर्नल्स ने मल्टी प्लैक्स में बढ़ाई रौनक
सूर्यवंशी के साथ ही रिली हुई हॉलीवुड मूवी इटर्नल्स की भी जबर्दसत बुकिंग रही है. मल्टीप्लैक्स में इसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग दिखाई दिए.

थियेटर का अपना अलग क्रेज
कोरोना के कारण ओटीटी का क्रेज लोगों पर सिर चढ़कर बोला. शानदार एक्टिंग और दमदार कहानियों ने लोगों का टेस्ट ही बदलकर रख दिया लेकिन आज भी थियेटर का अपना अलग क्रेज है. सूर्यवंशी देखने आए दयालबाग के राहुल का कहना है कि ओटीटी अच्छा है लेकिन थियेटर के अंदर मूवी देखने पर आ पूरी तरह से फिल्म के साथ जुड़े रहते हैं लेकिन ओटीटी पर मूवी के दौरान आप बात भी करते हैं, मोबाइल भी चलता है और कई सारे काम भी होते हैं. ऐसे में वो माहौल नहीं बन पाता जो थियेटर में होता है.

आगे किस पर उम्मीद
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि सूर्यवंशी उम्मीद की किरण लेकर आई है. आने वाले दिनों में बंटी और बबली—2 और सत्यमेव जयते भी रिलीज हो रही है. इसके अलावा ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ पर भी हमारी नजर है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: 300 Meter AC cooper wire stolen from Shivaji Mandpam DBRAU, Agra

आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में जहां ​शताब्दी समारोह होना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 2.06 Crore swindled out for investment in cryptocurrency

आगरालीक्स …Agra News: सतर्क रहें, आगरा में फेसबुक पर महिला की आईडी...

error: Content is protected !!