Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ There was a plan of big robbery in Kamla Nagar, police arrested 7 crooks in encounter
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

There was a plan of big robbery in Kamla Nagar, police arrested 7 crooks in encounter

174

आगरालीक्स…खंदारी कैंपस के पीछे बनाई कमलानगर में डकैती की योजना. पिस्टल और तमंचे भी थे साथ. मकान मालिक था सबसे पहले निशाने पर…दो मुठभेड़ में ऐसे पकड़े गए बदमाश..

चेकिंग के दौरान मिली बदमाशों की सूचना
शुक्रवार रात को खंदारी चौराहे पर चेकिंग करते हुए न्यू आगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश दयालबाग में डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. इनमें से एक बदमाश चौराहे पर पानी लेने के लिए आया हुआ है, जल्दी की जाए तो बदमाश गिरफ्तार किया जा सकता है. इस पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने थाना हरीपर्वत एवं क्राइम ब्रांच टीमों के साथ योजना बनाई. टीमों द्वारा होटल सागर रत्ना के पास पानी लेने आए बदमाश को एक ही बार में दबिश देकर दबोच लियागया. बदमाश का नाम आकाश तोमर पुत्र अशोक तोमर निवासी बिजनीपुरा थाना अम्बा जिला मुरैना मध्य प्रदेश था. पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए. पूछताछ में बदमाश ने बताया कि हम लोग डकैती की योजना के तहत इकट्ठा हुए हैं. आज हम लोग एक घर में डकैती डालने वाले हैं. उसके साथी इस समय टैम्पो व बाइक से हैरिटेज हॉस्पिटल के आगे सर्विस रोड पर खड़े हुए हैं.

प्रेस कांफ्रेंस कर बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसएसपी.

खंदारी सर्विस रोड पर हुई पहली मुठभेड़
इस पर पुलिस जब बदमाश द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे और छिपते छिपाते सर्विस रोड खंदारी परिसर के पिछले गेट के निकट आए तो वहां टैम्पो के पास कुछ लोग खड़े हुए थे. बदमाशों ने जैसे ही पुलिस को देखा उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दिया. इसमें एक पुलिसकर्मी बनी सिंह के बाजू मेंं गोली लगी जिससे वह घायल हो गया. टीम ने अपने बचाव में फायरिंग रेंज में घुसकर बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया एवं चारों ओर घेर कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया. इस दौरान दो बदमाश वहां से भागने में सफल हो गए. न्यू आगरा क्षेत्र में हुई मुठभेड की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई. गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध असलाह बरामद हुआ. घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

फरार बदमाशों से एत्मादृौला क्षेत्र में हुई दूसरी मुठभेड़
इधर जानकारी मिलने के बाद समस्त थानों को एलर्ट करते हुए चैकिंग के आदेश दिए गए. पुलिस टीमों ने सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी करते हुए चेकिंग कड़ी कर दी. इस दौरान थाना बरहन पुलिस टीम चेकिंग करते हुए छलेसर के पास आई और देखा कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आ रहे हैं, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर अपनी बाइक तेजी से मोड़कर भागने लगे. संदेह हानेे पर थाना प्रभारी एत्मादृौला को अवगत कराया गया. जिसमें थाना एत्मादौला पलिस व थाना हरीपर्वत पलिस ने रामबाग चौराहे पर नाकाबंदी कर दी. बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस की नाकाबंदी देखकर यमुना किनारे एक कच्चे रास्ते पर मुड़कर भागने लगे. लेकिन उनकी बाइक फिसल गई. पुलिस ने उनको पकड़ना चाहा तो दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक और पुलिसकर्मी पवन पाल भी गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से देा अदद देशी तमंचा, 315 बोर के 9 कारतूस, 315 बोर व एक पिस्टल 32 बोर मय 6 कारतूस एवं एक बाइक बरामद हुई. दोनों घायलों व सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये थी बदमाशों की योजना
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने खंदारी कैंपस के पास सर्विस रोड स्थित झाडियों के पास कमला नगर में डकैती की योजना बनाने के लिए इकट्ठे हुए थे. पुलिस के अनुसार बदमाश कमला नगर में एक घर में डकैती की योजना बना चुके थे. उनके अनुसार बदमाश पहले मकान मालिक को अपने कब्जे में लेते और फिर लूटपाट करते और अगर इस दौरान कोई विरोध करता तो उसको मारते और लूटपाट कर वहां से भाग जाते.

ये बदमाश किए गिरफ्तार
1- आकाश तोमर पुत्र अशोक तोमर निवासी बिजनीपुरा थाना अम्बा जिला मैनपुरी (मध्य प्रदेश)
2- प्रवेन्द्र चौधरी पुत्र जयवीर सिंह ​पहलवान निवासी आनंदी बहरोल नगला बूढी थाना न्यू आगरा
3- अवधेश कुमार उर्फ कमलेश पुत्र इंदर कुमार जाटव निवासी इच्छापुर थाना बरनाहर जनपद मैनपुरी
4- उदयवीर पुत्र शिवराज निवासी कचपुरा थाना जसवंतनगर जनपद इटावा
5- संजू उर्फ संजय पुत्र अमर सिंह जाटव निवासी नगला भोले थाना फरिया जनपद फिरोजाबाद
6- सुनील बघेल पुत्र मुंशीलाल निवासी बिरथुआ थाना बरनाहाल जनपद मैनपुरी
7- सुनील कुशवाह पुत्र अशोक निवासी नगला फास सिविल लाइन जनपद इटावा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!