नईदिल्लीलीक्स (25th September 2021)… आईपीएल में आज होंगे दो मैच. दिल्ली की टीम प्ले आफ तक जाने में लगाएगी जोर.
आज दो मैच होंगे
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपीटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। दूसरा मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।

पहला मैच दिल्ली कैपीटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच
पहला मैच दिल्ली कैपीटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होना है। दिल्ली अभी तक नौ मैचों में 14 अंक हासिल कर चुकी है। आज दिल्ली जाती है तो प्ले आॅफ में स्थान पक्का हो जाएगा। लेकिन राजस्थान की टीम जीत गई तो वह टॉप 4 में पहुंच जाएगी। राजस्थान की टीम के आठ मैचों में आठ ही अंक हैं।
दूसरा मैच इनके बीच में
दूसरा मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह दोनों टीमें अभी तक फिसड्डी बनी हुई हैं। अंकतालिका में दोनों अंतिम दो स्थानों पर हैं। पंजाब की टीम नौ मैचों में छह अंक लेकर सातवें स्थान पर तथा हैदराबाद की टीम आठ मैचों में चार अंक लेकर आठवें स्थान पर है।