Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ These most beautiful hill stations of Himachal Pradesh will make your vacation memorable in 7 days trip
टॉप न्यूज़देश दुनिया

These most beautiful hill stations of Himachal Pradesh will make your vacation memorable in 7 days trip

248

आगरालीक्स….हिमाचल की इन स्वर्ग जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने जाइए. 7 दिन के ट्रिप में आपके वैकेशन को यादगार बना देंगे ये सबसे सुंदर हिल स्टेशन…

हमारे देश में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं. लेकिन बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत चोटियां, सुंदर वास्तुकला, ठंडी जलवायु के साथ हिमाचल बहुत खास है. समर वैकेशन में सबसे ज्यादा लोग इस प्रदेश में घूमने के लिए जाते हैं क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन हैं. ये जगह है ही इतनी शानदार कि यहां आने वाला हर इंसान इस स्थान की खूबसूरती में डूब जाता है. अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर निकलने के बारे में सोच रहे हैं तो आप 7 दिन का ट्रिप प्लान कीजिए और हम बता रहे हैं कि कहां—कहां और कैसे—कैसे आप घूम सकते हैं…

पहला दिन—शिमला
हिमाचल में आपका पहला दिन शिमला होना चाहिए. होटल में चेक इन करने के बाद आराम करें और शाम को आप शिमला माल राड पर जा सकते हैं. शाम में आप बाजार को अच्छे से एक्सप्लोर कर सकते हैं और स्ट्रीट फूड का भरपूर मजा ले सकते हैं. आप बाजार से कुछ छोटी—मोटी डेकोरेशन की चीजें भी खरीद सकते हैं.

दूसरा दिन—शिमला की लोकल जगह
दूसरे दिन आप सुबह ही शिमला की लोकल जगहों को देख सकते हैं. इंदिरा बंगला, हिमालयन चिड़ियाघर, कुफरी यहां देखने लायक जगहों में आते हैं. आप इन जगहों को देखने के साथ—साथ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं. इसके बाद जाखू हिल के लिए भी निकल जाएं. यहां आप खूबसूरत शिमला शहर के शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं. शाम को ही लक्कड़ बाजार की रंगीन सड़कों को निहार सकते हैं.

तीसरा दिन—मनाली
तीसरा दिन आप हिमाचल की दूसरी खूबसूरत जगह मनाली के लिए निकल सकते हैं. रास्ते में आपको प्राकृतिक खूबसूरती, शानदार पहाड़ियां, बर्फ से ढकी घाटियां देखने को मिल जाएंगी. मनाली तक ड्राइव करते हुए जाने वाला ये पल, जीवन के यादगार लम्हों को आपके लिए बनाएगा. मनाली के रास्ते में आप पंडोह बांध, हनोगी देवी मंदिर को भी देखते हुए जा सकते हैं. ​यहां कुछ घंटे बिताने के बाद आप मनाली के लिए ड्राइव कर सकते हैं.

चौथा दिन एडवेंचर का
चौथा दिन आपका एडवेंचर डे कहा जाएगा. आप रोहतांग पास के रास्तों में सैन करने के लिए निकल सकते हैं. रोहतांग दर्रे के रास्ते में आप रहला जलप्रपात, ब्यास नाला जैसे आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं. यहां भी बर्फ अच्छी खासी देखने को मिलती है. यहां आप याक की सवारी भी कर सकते हैं. इसके बाद आप मनाली में हिडम्बा देवी मंदिर, तिब्बती मठ और क्लब हाउस जैसी देखने लायक जगहों का मजा ले सकते हैं. शाम को आप मनाली अंडरग्राउंड मार्केट से घूम सकते हैं.

पांचवां दिन—धर्मशाला
ट्रिप के पांचवें दिन आप धर्मशाला निकल जाएं. यहां ड्राइव करते हुए जाते समय आपको हिमाचल प्रदेश के शानदार नजारों और पहाड़ों के अनोखे नजारे मिलेंगे. धर्मशाला के रास्तों में आपको हरे भरे चाय के बागान भी देखने को मिल जाएंगे. बागानों के पास आप पालपपुर के चाय बागानों में रुक सकते हैं. धार्मिक जगहों के लिए आप बैजनाथ मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं.

छठवा दिन—मैक्लॉडगंज
छठवें दिन आप डलहौजी की ओर ड्रइव करते हुए अपनी शुरुआत करें. महान संत दलाई लामा की जनमस्थान होने के कारण हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र की अपनी प्रसिद्धि है. शहर के अंदर ड्राइव करते हुए आपको कई तिब्बती मठों, संत आदि देखने को मिल जाएंगे. आप यहां भागसूनाथ मंदिर और सेंट जॉन चर्च जा सकते हैं. मैकलोडगंज मार्केट में भी खरीददारी कर सकते हैं.

सातवां दिन—खज्जर
डलहौजी के बाद आप खज्जर की एक दिन की यात्रा कर सकते हैं. खजियार तक पहुंचने में लगभग 7 घंटे लगते हैं लेकिन जैसे—जैसे आप आगे बढते जाएंगे आपको एक से एक दंग कर देने वाली खूबसूरत चीजें दिखती रहेंगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

देश दुनिया

Big news: Strong earthquake tremors in Tibet, near the Indian border

आगरालीक्स…बड़ी खबर, भारत से सटे तिब्बत में भूकंप के तेज झटके. 7.0...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

error: Content is protected !!