आगरालीक्स ..(Agra news 20th June).दुस्साहस आगरा में ठेकेदार के घर चोरी के बाद मकान में लगाई आग।
आगरा की मान सरोवर कॉलोनी, शाहगंज निवासी बिजली उपकणों के ठेकेदार धीरज सिघल चार दिन से परिवार के साथ अपने दोस्त राजकिशोर के बालाजीपुरम स्थित घर पर रह रहे थे। शनिवार रात को पडोसियों ने उन्हें फोन कर बबताया कि घर में आग लग गई है। घर पर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थ, अलमारी खुली पडी थी और लॉकर का ताला टूटा हुआ था। कैश और ज्वैलरी नहीं मिली। धीरज का दोस्त अपनी बाइक खडी कर गया था वह भी नहीं मिली। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।