आगरालीक्स.. आगरा में कारोबारी की कोठी में घुसे बदमाश, कमरे की बाहर से कुंदी लगाकर ज्वैलरी चोरी कर ले गए।
आगरा के खंदारी क्षेत्र निवासी हरिशंकर का आइसक्रीम का थोक का काम है, गुरुवार रात को वे अपने परिवार के साथ कोठी में सो रहे थे, छत के रास्ते से चोर रात में कोठी में घुस गए। जिस कमरे में कारोबारी हरिशंकर सो रहे थे, उसकी कुंदी बाहर से बंद कर दी। बगल के कमरे का ताला तोडकर अलमारी से ज्वैलरी ले गए, करीब एक किलो चांदी और 100 ग्राम के सोने की ज्वैलरी चोर ले गए। चोर छत के रास्ते ही चले गए, सुबह वे जगे तो बाहर तो कमरे की कुंदी बाहर से बंद थी, उन्होंने कुंदी खुलवाई तक पता चला कि चोरी हो गई है, पुलिस जांच में जुटी है।