आगरालीक्स… आगरा में बदमाश कैश से भरे एटीएम को उखाड ले गए, एटीएम स्कूल के बाहर लगा हुआ था, इस घटना से खलबली मची हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।
आगरा में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाइवे पर स्थित रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के बाहर बैंक आफ इंडिया का एटीएम लगा हुआ है। रविवार सुबह एटीएम का गेट खुला था और एटीएम मशीन नहीं थी, इसे देख होश उड गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आस पास में छानबीन की, एटीएम से कुछ दूरी पर खेत में एटीएम के बाहर का हिस्सा मिल गया है लेकिन कैश बॉक्स नहीं मिला।

5 दिन पहले भरा गया था कैश
एटीएम में कितना कैश था, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि पांच दिन पहले एटीएम में कैश भरा गया था। बैंक के अधिकारियों को बुलाया गया है जिससे कैश के बारे में पता चल सके और सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकें।
आठ फरवरी को एटीएम तोडकर कैश लूटा
आगरा में बडी घटना, एटीम को तोडकर कैश लूटा, एटीएम टूटा देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। आगरा में गुरुवार रात को बाह के बिजौली मार्ग पर एटीएम को चोरों ने निशाना बनाया, एटीएम के गेट का शटर तोडने के बाद चोर अंदर घुस गए, रोड से एटीएम की कैश ट्रे को बाहर निकाल लिया। शुक्रवार सुबह एटीएम टूटा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, यह एटीएम एक निजी कंपनी का है, पुलिस कंपनी से संपर्क कर रही है। जिससे एटीएम से कितना कैश चोर ले गए, यह पता चल सके।
31 जनवरी को एटीएम तोडने की कोशिश
31 जनवरी को एटीएम तोडने की कोशिश आगरा में बडी घटना, एमजी रोड पर एटीएम को उखाड कर ले जाने की कोशिश, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया प्रबंधन ने मुकदमा दर्ज कराया है। एटीएम तोडने वाले को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अरेस्ट कर लिया। आगरा में सूरसदन के सामने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का एटीएम है, यहां बुधवार रात दो बजे चोर एटीएम में पहुंचे, एक चोर बाहर खडा हो गया, उसका दूसरा साथी एक बडी रोड लेकर एटीएम के अंदर घुसा, उसने सिर पर सफेद रंग का गमछा बांध रखा था। चोर ने रोड को एटीएम में जहां से कैश निकलता है उसमें फंसा दिया, इसके बाद एटीएम से कैश निकालने की कोशिश की, इसमें वह सफल नहीं हो सका तो एटीएम को उखाडने की कोशिश भी की गई, चोर काफी देर तक एटीएम के अंदर रोड डालकर कैश निकालने की कोशिश में लगा रहा लेकिन कैश नहीं निकाल सका।