लखनऊलीक्स… प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर तेजगति से मतदान चल रहा है। हाथऱस में अब तक 23 प्रतिशत मतदान किया गया है।
ईवीएम खऱाब होने की शिकायत रहीं
प्रदेश में सुबह से शुरू हुए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी की सूचना मिली, जिससे कुछ देर मतदान बाधित रहा लेकिन अधिकारियों ने मशीनों को ठीक कराकर मतदान शुरू करा दिया।
सपा नेता मुलायम, अखिलेश, डिपंल ने डाला वोट
सपा नेता मुलायम सिंह यादव, सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सुबह मतदान कर दिया।
मैनपुरी औऱ फिरोजाबाद में भी तेजगति
मैनपुरी में दोपहर 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे अब तक सबसे ज्यादा मतदान 26 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका था। सबसे कम मतदान औरैया में 18.51 प्रतिशत दर्ज किया था। फिरोजाबाद में 24 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
कानपुर में महिलाओं की कतारें
कानपुर में भी तेज गति से मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रो पर महिला मतदाताओँ खासकर मुस्लिम महिलाओँ की खासी कतारें लगी हुई थीं।