Monday , 26 October 2026
Home अध्यात्म This month Shani Dev is going to change his move. These three zodiac signs can get benefits in job and business
अध्यात्म

This month Shani Dev is going to change his move. These three zodiac signs can get benefits in job and business

278

आगरालीक्स…इस महीने शनिदेव बदलने जा रहे हैं अपनी चाल. इन तीन राशियों को नौकरी और बिजनेस में मिल सकता है लाभ. आकस्मिक धन के भी बन रहे योग..

शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. नवग्रह में से शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है. इसके साथ ही शनि इकलौता ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैया का हक है. शनि करीब ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं. इसके साथ ही वह समय समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. पंचांग के अनुसार कर्मफल दाता शनिदेव 18 अगस्त को रात 10 बजकर 3 मिनट पर पूर्व भद्रपद के प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे और 3 अक्टूबर तक इसी पद में रहेंगे. इससे तीन राशियों पर शनिदेव की कृपा हो सकती है.

मिथुन — इस राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है. लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं. जीवन में सकारात्म्क प्रभाव पड़ेगा. आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं.

कुंभ —इस राशि में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है लेकिन शनिदेव देवगुरु के माध्यम से इस राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा. गुरु के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलेगी. गुरु के कारण धन लाभ होगा. इसके साथ ही धन का संचय करने में भी सक्षम होंगे. बेवजह खर्च समाप्त होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

तुला — शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में जाने से इस राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. करियर में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी. इसके साथ ही नई नौकरी के अवसर मिलेंगे. नौकरी के साथ साथ व्यापार या फिर अन्य साधन से धन की प्राप्ति होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलेगा. आपकी कई इच्छाए पूरी हो सकती हैं. दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. इसके माध्यम से आप धन भी अर्जित कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Monday, 26th October 2026

आगरालीक्स…26 अक्टूबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

अध्यात्म

Karwa Chauth 2026: The significance of Karwa Chauth, the worship ritual, and the time the moon will rise

आगरालीक्स…करवाचौथ 29 अक्टूबर को. करवाचौथ का महत्म्य, पूजन विधि और जानिए कितने...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 25th October 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा बेस्ट डे. करियर, धन, स्वास्थ्य और...

अध्यात्म

Sharad Purnima 2026: Discover some interesting facts, including their scientific and mythological significance

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा को लेकर जानिए कुछ रोचक जानकारियां. इसका वैज्ञानिक और पौराणिक...

error: Content is protected !!