लखनऊलीक्स… सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद यूपी में अलर्ट। एफआईआर दर्ज कर यूपी एटीएस को जांच सौंपी गई।
रेहान नामक शख्स ने दी है धमकी

पुलिस के मुताबिक व्हाट्सऐप मैसेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। पता चला है कि रेहान नामक शख्स ने यह धमकी दी है। अब रेहान का पता लगाया जा रहा है।
टोल फ्री नंबर 112 पर किया था फोन
अब तक की जानकारी के मुताबिक, योगी आदित्य नाथ को एक कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल टोल फ्री नंबर 112 पर किया गया था।
यूपी पुलिस को भी किया धमकी का मैसेज
फोन करने वाले ने कॉल के अलावा यूपी पुलिस के सोशल मीडिया डेस्क पर भी मैसेज किया। फोन करने वाले के डीपी के पास अल्लाह शब्द वाली एक तस्वीर थी। राज्य पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी में कहा गया है, ‘योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही’।
टोल फ्री नंबर आपात सेवा के लिए है
बता दें, 112 आपातकालीन स्थिति में पुलिस को फोन करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया टोल-फ्री नंबर है।