आगरालीक्स …आगरा रीजन में हाईवे पर भीषण हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, नौंवी की तीनों छात्र बाइक से जा रहे थे, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई, हाईवे पर छात्रों के क्षतविक्षत शव से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जबरन हाईवे से शव उठाने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हालत और बिगड गए, आक्रोशित लोगों को काबू करने के लिए कई थानों का पुलिस फोर्स बुला लिया गया। भीषण हादसे की जानकारी होने पर स्थानीय नेता भी आ गए, उन्हें बमुश्किल समझाकर जाम खुलवाया गया।
आगरा रीजन के फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में सोमवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नितिन व अभिषेक दोनों गिरधारी इंटर कॉलेज के नौंवी के छात्र हैं और तीसरा छात्र क्षत्रिय इंटर कॉलेज का अरुण बाइक से लौट रहे थे। हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार तीनों छात्रों को रौंद दिया। मौके पर ही नितिन, अभिषेक और अरुण की मौत हो गई। हाईवे पर तीनों के क्षतविक्षत शव देख लोगों की चीख निकल पडी। स्थानीय लोगों के साथ ही छात्रों के परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
पुलिस पर किया पथराव
हाईवे पर जाम लगने और छात्रों के क्षतविक्षत शव को हटाने के लिए पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव हटाने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की कोशिश की, इस पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पडी, इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
Leave a comment