Wednesday , 12 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Three people burnt due to cylinder fire in Agra, the girl jumped from the first floor to escape
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Three people burnt due to cylinder fire in Agra, the girl jumped from the first floor to escape

आगरालीक्स…आगरा के शमशाबाद में गैस सिलेंडर में आग से तीन झुलसे। बालिका ने बचने को पहली मंजिल से लगाई झलांग। धार्मिक आयोजन के बाद बन रहा था खाना।

शमशाबाद के गढ़ी सदासुख में हादसा

शमसाबाद के गांव गढ़ी सदा सुख निवासी भगवान सिंह कुशवाहा के घर पर शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आए हुए थे।

धार्मिक कार्यक्रम के बाद रात को बन रहा था खाना

कार्यक्रम समाप्ति के बाद देर रात करीब 10 बजे महिला सरोज बना रही थी। इसी दौरान अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई। आसपास बैठे हुए परिजन तथा रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई।

तीन लोग आ गए आग की लपटों में

आग के तेजी से भड़कने से दीपक (22) पुत्र भगवान सिंह, मालती देवी 35 पत्नी अमर सिंह, छोटी (10वर्ष) पुत्री अमर सिंह आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग को देखकर हरबेजी की बारह साल की बेटी अपने आप को आग से बचाने के लिए छत से कूद गई , जिससे वह थोड़ी चुटैल हो गई।

ग्रामीणों ने सिलेंडर छत से खेत में फेंका

बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सिलेंडर को छत से खेत में फेंक दिया। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video: Fire Break out in Car & Auto in Agra #Agra

आगरालीक्स… Agra News Video वीडियो देखें आगरा में कार और आटो में...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Video : Bhartiya Janta Yuva Morcha workers stop on ADA gate #Agra News

आगरालीक्स ..वीडियो देखें,.. आगरा में एडीए के निर्माणों को सील करने गर्माया...

बिगलीक्स

Agra News : Youth work for Startup #Agra

आगरालीक्स..Agra News : छात्र अपना स्टार्टअप शुरू करें और इसे बुलंदियों पर...

बिगलीक्स

Agra News : Workshop on Early Infant Diagnosis Testing #Agra

आगरालीक्स …Agra News : मां से बच्चों में एचआईवी संक्रमण ना फैले,...

error: Content is protected !!