आगरालीक्स…. ठग आॅफ आगरा के कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे, आप भी इनके शिकार हो सकते हैं। इन्होंने एक दंपति को जाल में फंसा लिया, दंपति ने पराठा खाने को दिया, इसके बाद तो ड्रामा शुरू हो गया।
बुधवार को महाराष्ट्र के दंपति आगरा घूमने आए थे, आगरा किला घूमने के बाद वे बिजलीघर की तरफ आ गए। यहां एक भिखारी ने उन्हें घेर लिया, दंपति को भिखारी पर दया आ गई, भिखारी को भूखा देख उन्होंने अपने पास से एक पराठा दे दिया, जैसे ही भिखारी ने पराठा खाया, वह मुंह से झाग डालने लगा।
आ गए साथी भिखारी, होने लगा ड्रामा
भिखारी जमीन पर लेट गया, इसे देख दंपति के होश उड गए। इसी बीच भिखारी के अन्य साथी आ गए और शोर मचा दिया कि मार डाला मार डाला, दंपति कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अन्य साथी भिखारी के इलाज के लिए सौदेबाजी करने लगे, उससे 10 हजार रुपये मांगे। उन्होंने अपना पर्स निकाला, उसमें 4500 रुपये थे, वे रुपये गिन रहे थे कि एक भिखारी ने पर्स छीन लिया।
साथी भिखारी ने खोल दिया राज
बिजलीघर चौराहे पर भीड लग जाने पर यातायात पुलिस कर्मी की नजर पडी, वह पूछने लगे कि क्या हुआ है, इसी बीच एक भिखारी आ गया। उसने कहा कि 100 रुपये दो तो पूरा मामला बता दूंगा। उसने 100 रुपये दे दिया, इसके बाद भिखारी ने राज खोला, उसने बताया कि यह ड्रामा कर रहा है। पराठा खाने से भिखारी को कोई परेशानी नहीं हुई है, पर्यटक दंपति से रुपये ऐंठने के लिए बेहोश होने का नाटक कर रहा है।
डंडा फटकारते हुए भाग गया बेहोश भिखारी
यातायात पुलिस कर्मी ने भिखारियों को खदेडना शुरू कर दिया, इसे देख पराठा खाकर लटा भिखारी भी भाग खडा हुआ, यातायात पुलिस कर्मी ने दंपति को पर्स वापस करा दिया। इससे पहले भी भिखारी पर्यटकों को जाल में फंसा कर ठगी कर चुके हैं।