आगरालीक्स..(Agra News 30th May) आगरा में बिजली की गडगडाहट के साथ आंधी, बिजली आपूर्ति ठप, ब्लैक आउट।
आगरा में रविवार रात को मौसम बदल गया, 7 30 बजे के बाद आंधी चलने लगी, धूल भरी आंधी के साथ ही बिजली की गडगडाहट शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। कई क्षेत्रों में बिजली की गरज चमक के साथ बारिश हो रही है।
40 डिग्री पहुंचा तापमान
आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही गर्म हवा चली, आंधी और बारिश शुरू होने से हल्की राहत मिली है, अभी आंधी चल रही है।
दो जून को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 2 जून को बारिश हो सकती है, तीन और चार जून को भी बारिश की संभावना है।
आईएमडी का अनुमान
31-May 26.0 40.0 Mainly Clear sky
01-Jun 29.0 41.0 Mainly Clear sky
02-Jun 29.0 40.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
03-Jun 27.0 41.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jun 27.0 41.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
05-Jun 27.0 42.0 Mainly Clear sky